December 8, 2025

गरीब सम्मान दिवस के रूप में लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाएगा राजद, 72000 लोगों को खिलाया जाएगा खाना

पटना।राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का कल 11 जून को जन्मदिन है।राजद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाने जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यानी गरीबों- शोषितों, उत्पीड़ित,वंचितों और जरूरतमंदों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एक ऐसे राजनेता जिनका जीवन मानवीयता को समर्पित रहा है।अपने पिता के जन्मदिवस को लेकर यह उदगार व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कल हम अपने पिता के जन्मदिवस को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाएंगे।इस मौके पर तेजस्वी यादव ने बताया कि कल राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने जीवन के 72 वर्ष पूरे कर रहे हैं।इस अवसर पर कल 11 जून को गरीब सम्मान दिवस के रूप में राजद के द्वारा 72 हजार से अधिक जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि उनके दुख दर्द सुन उन्हें दूर करने का हरसंभव जतन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हम 144 करोड़ की 72000 एलईडी स्क्रीन नहीं लगाते हैं।लेकिन गरीबों के पेट और थाली में भोजन पहुंचाने का प्रयास करते हैं।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कल प्रखंड स्तर पर पार्टी के सभी विधायक, जिला अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष,प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय,प्रखंड स्तरीय कमेटी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं और मुखिया द्वारा गरीबों को भोजन कराया जाएगा।इस मौके पर सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे।

You may have missed