December 17, 2025

PATNA : नगर निगम में अब QR स्कैन कर उठेगा कूड़ा, सीएम नीतीश करेगें App का उद्घाटन

पटना। बिहार की राजधानी पटना का नगर निगम अब स्मार्ट और हाईटेक तरीके से कचरा प्रबंधन करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पटना नगर निगम के इंटीग्रेटेड स्मार्ट सॉल्यूशन का उद्घाटन 4 दिसंबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले हैं। इसके बाद पटना में डोर टू डोर जाकर कचरा उठाने की प्रक्रिया स्मार्ट और हाईटेक हो जाएगा. बता दे की नगर निगम इसके लिए अपना एक app लॉन्च किया है। वही ऐप से कचरा से संबंधित कहीं भी कोई भी परेशानी हो तो उसका समाधान लिखते ही दे दिया जाएगा। इसके साथ साथ पटना के 1.48 लाख घरों में नगर निगम ने क्यूआर कोड लगा दिया है। जिसके बाद अब यह व्यवस्था काफी आधुनिक हो जाएगा।

बताया जा रहा हैं की निगम के समाधान एप से उठाने वाली वाहन का रियल टाइम लोकेशन लोग जान सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी के तहत एक डाटा सेंटर, कंट्रोल रूम व मॉनिटरिंग स्टेशन एवं मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष का इंतजाम किया गया है। इसके साथ साथ ट्रायल का काम भी जारी है। कचरा वाहन किस समय घरों तक पहुंचेगा इसकी जानकारी भी इस एप से मिलेगी। वही हर घर-दुकान से कूड़ा लिए उठाने के बाद सफाई पर्यवेक्षक जैसे ही क्यूआर कोड स्कैन करेगा उसी समय होल्डिंग का रंग हरा हो जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन न करने की स्थिति में संबंधित घर के ऊपर लाल रंग ही रहेगा। बायोमेट्रिक अटेंडेंस से सभी सफाई निरीक्षकों और कर्मी का अटेंडेंस बनेगा। वही निगम के सभी गाड़ियों पर जीपीएस चिप लगाया गया है। कचरा ना उठाने की स्थिति में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कूड़ा उठाने के लिए मैसेज भी किया जाएगा।

You may have missed