February 12, 2026

PATNA : राजधानी में कई जगहों पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन का जारी अलर्ट

पटना। राज्य में गंगा कई जगहों पर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गई है। जलस्तर में वृद्धि जारी है। प्रतिघंटे एक सेमी की वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार की सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 48.70 सेमी पहुंचने की संभावना है। कलेक्ट्रेट घाट तक गंगा का पानी आ गया है। जिला प्रशासन शनिवार को ही औरेंज अलर्ट जारी कर चुका है। जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि पटना के गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर के कहलगांव में जल्द ही खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर पहुंचने की आशंका है।

वही पटना जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। लोगों को गंगा किनारे नहीं जाने की नसीहत दी गई है। तेज धारा के कारण खतरा है। गंगा गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 सेमी से ऊपर बह रही है। दीघा घाट के पास भी गंगा खतरे के निशान के करीब है। जेपी गंगा पथ के किनारे गंगा की तेज धारा बह रही है। कुर्जी मोड़ के पास स्थित बिंदटोली गंगा के पानी से घिर गया है। जेपी गंगा पथ बनने के कारण लोगों को राहत है। गंगा का जलस्तर इलाहाबाद, वाराणसी, बक्सर व आरा में भी बढ़ रहा है।

You may have missed