अररिया में नाबालिग के साथ सामुहिक बलात्कार : खेत में बेहोशी की हालत में मिली बच्ची, दो युवक गिरफ्तार

अररिया। बिहार के अररिया जिलें से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की जिलें के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 2 मनचले युवकों ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकरी के अनुसार, युवकों ने लड़की को घर से खींच कर बगल के खेत मे ले जाकर गैंगरेप कर वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद लड़की बेहोश हो गयी। वही लड़की को बेहोशी की हालत में खेत मे छोड़कर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। घरवालों ने जब घर मे लड़की को नही देखा तो खोजबीन के दौरान लड़की बगल के खेत मे बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने फारबिसगंज थाना में घटना की सूचना दी। वही इस घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने लड़की की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

You may have missed