पटना में अंतरराज्यीय डैकती गैंग का खुलासा, मुख्य सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार

पटना। प्रदेश में इन दिनों लगातार लूट और डैकती की घटना देखी जा रही है। हालांकि, बिहार पुलिस इसे रोकने की हर संभव प्रयास कर रही है। बता दे की बिहार पुलिस कई मामलों में कार्रवाई कर फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर रही है। वही इसी क्रम में आज पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना पुलिस ने नवंबर 2022 में हुए 10 दिनों के अंदर 6 डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। वही आरोपी की पहचान मोहम्मद निहाल के रुप में हुआ है। पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ अन्य 4 आपराधियों की भी गिरफ़्तारी की है। वही इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए पटना SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि यह बड़ा अंतरराज्यीय गैंग है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ट्रक लूट, वाहनों की लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। SSP ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देसी पिस्टल, 9 ज़िंदा कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद किया है। बता दे की पटना पुलिस ने घटना को अंजाम देने के पहले इस गैंग के मुख्य सरगना सहित सभी 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वही SSP ने बताया कि इन अपराधियों के ऊपर नालंदा, भोजपुर, वैशाली और पटना में 25 कांड दर्ज है। वहीं फुलवारी में सरगना मोहम्मद के द्वारा 6 डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। पटना पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

You may have missed