गांधी के विचारों और शास्त्री के आदर्शों पर चलकर ही देश विश्वगुरु बनेगा : मदन मोहन
- गांधी और शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन
पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 117वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 123वीं जयंती के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि गांधीजी के विचारों और लालबहादुर शास्त्री के बताएं आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश पुन: विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में गांधी के विचारों के हत्यारे सत्ता पर काबिज होकर नया इतिहास लिखने की कोशिश कर रहे हैं, जो भारत के गौरवशाली अतीत को दरकिनार कर नया इतिहास लिखना चाहते हैं। गांधीवाद देश की जरूरत है। उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।
बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव और केरल के प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा। वहीं स्व. शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है।
राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में गांधी के हत्यारों की विचारधारा को थोपा जा रहा है और समय की जरूरत है कि गांधीवाद के मूल्यों को स्थापित करने की जिम्मेदारी कांग्रेसजन आगे बढ़कर उठाएं। वहीं पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने कहा कि सामाजिक जीवन में गांधी-शास्त्री के विचार व्यक्तित्व को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गांधीवाद भारत का मूल आदर्श है।
वहीं कांग्रेस मुख्यालय में मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. झा ने किया। युवा कांग्रेस के द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सभी नेता शामिल हुए।
जयंती कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी और श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक इजहारुल हुसैन, विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडेय, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, लालबाबू लाल, सतीश कुमार, विनय वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, बंटी चौधरी, ऋषि मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, चंद्रप्रकाश सिंह, प्रवक्ता आनन्द माधव, जया मिश्र, ब्रजेश कुमार मुनन, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन, रामायण यादव, नागेन्द्र विकल, मधुरेन्द्र सिंह, मोती लाल शर्मा, जमाल अहमद भल्लू, गुंजन पटेल, प्रो. उमा कान्त सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, शशि कान्त तिवारी, अरबिंद लाल रजक, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा, मृणाल अनामय, अजय सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रिय, सिसिल साह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, मो. सोएब, वशी अख्तर, नजमुल हसन नजमी, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, असफर अहमद, सुनील कुमार सिंह, एम एम वेदुआ, धनंजय शर्मा, उदय शंकर पटेल, ताहिर अनीस खान, अरुण पाठक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने महान विभूतियों को नमन किया।


