पटना में महिला से चेन छीनते युवक को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

पटना। राजधानी पटना में शातिर ने कदमकुआं में एक महिला से चेन छीन लिया। आसपास के लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया, लेकिन उसके पास से छीना हुआ चेन नहीं मिला। आरोपी ने बताया कि चेन भागने में कहीं गिर गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आज उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। कदमकुआं थाना क्षेत्र के पाटली पथ स्थित अशोक कुमार के क्लीनिक के पास खुशबु नाम की महिला के गले से युवक ने मंगलसूत्र झपट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह राजेंद्र नगर की तरफ भागने लगा। खुशबु जोर-जोर से चिल्लाने लगी। खुशबु के चिल्लाने से आसपास के लोग भाग रहे शख्स के पीछे दौड़ पड़े। कुछ दूर खदेड़ने के बाद लोगों ने कंकड़बाग पुलिस की गश्ती गाड़ी की मदद से स्नेचर को पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed