भोजपुर : प्रेमी जोड़े की भागकर शादी करने के विवाद में बदमाशों ने मां-बेटी समेत चार महिलाओं को घर में घुसकर पीटा

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के श्रीटोला मोहल्ले में प्रेमी जोड़े की भागकर शादी करने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी–डंडे और लात–घुसे से मां-बेटी समेत चार महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे सभी महिलाएं जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जख्मियों में टाउन थाना क्षेत्र के श्रीटोला मोहल्ला निवासी शत्रुधन पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी,पुत्री रितु कुमारी,बहु सविता देवी एवं भरत पासवान की पत्नी मीना देवी शामिल है। इधर सुमित्रा देवी ने बताया कि मेरा बेटा मिथुन गांव की ही एक लड़की से कई महीनों से प्यार करता था,लड़की भी मिथुन से प्यार करती थी। लेकिन दोनों के प्यार के चलते विवाद भी होता था। जिसके चलते चार दिन पूर्व लड़की के साथ उनका लड़का मिथुन भागकर पटना में शादी कर लिया है और मोबाइल पर फोटो भी भेज दिया है।

वही लड़की के परिवार वालों द्वारा उन्हें रोज कहा जा रहा है कि तुम्हारे लड़के ने मेरी लड़की को अगवा कर लिया है। जिसको लेकर उन लोगो से विवाद चला आ रहा है। लड़की के परिवार वाले उनके घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने चारों महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सभी जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में लड़की के परिजनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर लड़के के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के नगर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच जख्मी महिलाएं से घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच में जुट गए है।