August 12, 2026

पटना में आमलेट खाने के बाद चार जीविका दीदियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, डायरिया की आशंका

पटना। बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के पास आमलेट खाने से चार जीविका दीदी सफाई कर्मियों को डायरिया होने की खबर सामने आई है। चारों महिला सफाई कर्मियों की पहचान सरस्वती देवी, रूकमनी देवी, माया देवी और रीना देवी के रूप में हुई है। चारों अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में सफाई करने के बाद पास के दुकान से आमलेट बनवाकर लाया गया। चारों ने बांटकर खाया। इसके बाद एक-एक कर महिला सफाई कर्मी बेहोश होने लगी और दस्त होने लगा। सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्युटी पर तैनात डा। अनिल कुमार ने बताया कि इलाज किया गया है, अब सभी खतरें से बाहर हैं। जल्द अस्पताल पहुंचने के कारण सभी महिला सफाई कर्मियों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को गंदगी वाले दुकानों पर खाने से बचना चाहिए, खाने से पहले वहां साफ-सफाई को परख लें। गंदगी दिखे तो नहीं खाए।

You may have missed