February 13, 2026

प्रगति यात्रा के तहत सीएम ने खगड़िया में 220 योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 430 करोड़ की सौगात

खगड़िया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी, दिन गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने जिले को 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया से अपने तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत की है। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगभग 220 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनौती की गई थी। सीएम नीतीश कुमार ने जिले के महेशखुंट स्थित पशु आहार कारखाना, जीविका भवन, महिला आरटीआई कॉलेज भवन के उद्घाटन के साथ-साथ खगड़िया के नगर सुरक्षा तटबंध का भी जीर्णोद्धार किया। साथ ही कई विभिन्न योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महेशखुंट पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 14 में विकास कार्य का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। प्रगति यात्रा के दौरान उन्होंने 43 करोड़ की लागत से बने पशु चारा फैक्ट्री का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। वहीं सीएम ने समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
अलौली के बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में बनेगा पुल
प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने खगड़िया के महेशखूंट में 43 करोङ की लागत से बनकर तैयार पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। सुधा के द्वारा खोले गए इस कारखाना में 300 मीट्रिकटन पशु आहार का उत्पादन प्रतिदिन किया जायेगा। वहीं उन्होंने अलौली प्रखंड में बागमती नदी स्थित गढ़ घाट में 39 करोड़ की लागत से बनने वाले आरसीसी पुल का भी शिलान्यास किया।
बायपास स्थल का सीएम ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को शहर में करीब 40 करोड़ की राशि से बनकर तैयार महिला आईटीआई कॉलेज का भी उद्घाटन किया। जबकि उन्होंने 39 करोड़ की राशि से निर्माण किए जाने वाला शहर के बायपास सड़क का निरीक्षण भी किया। जहां उन्होंने बायपास निर्माण स्थल की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पूर्व विधायक पूनम यादव के द्वारा उनको इस बाबत जानकारी दी गई।

You may have missed