February 25, 2026

PATNA : ज्ञान भवन में आयोजित हुआ लोजपा(रामविलास) पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम, पिता को याद करके भावुक हुए चिराग

पटना, बिहार। रविवार को लोजपा (रामविलास) अपना स्थापना दिवस मना रही है। आपको बता दें कि आज के दिन ही यह पार्टी जदयू से अलग हुई थी, जिसके बाद साल 2000 में लोजपा की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने स्वर्गीय पिता, राम विलास पासवान को याद कर भावुक हो गए। पटना के बापू सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें चिराग पासवान लोजपा का 21वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। बीते दिनों चिराग पासवान ने इस बात की घोषणा की थी कि वह जल्द ही अपने पार्टी का गठबंधन कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया था। वही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आज लोजपा के स्थापना दिवस पर चिराग इस बात की घोषणा कर सकते हैं कि वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे।

रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो गुटों में बट गई थी। एक ओर चिराग पासवान के चाचा, यानि पशुपति पारस ने लोजपा पर दावेदारी हासिल कर ली थी तो वहीं चिराग पासवान ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी, जिसका नाम लोजपा(रामविलास) रखा गया था। इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए चिराग पासवान काफी भावुक हो गए। उन्होंने अपने पिता को याद कर कहा कि उनके बिना हमने किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया था। उनकी कमी महसूस होती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके आशीर्वाद और प्यार के बदौलत ही आज हम इतनी मजबूती से खड़े हैं।

You may have missed