PATNA : संदिग्ध अवस्था में मिला डीलर के पुत्र का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मनेर (अजीत)। सोमवार को अहले सुबह पटना के मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां बांध के पास टहलने निकले डीलर ओमप्रकाश सिंह के पुत्र की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मनेर थाना के आजाद नगर ओमप्रकाश सिंह के पुत्र 40 वर्षीय राजीव रंजन कुमार के रूप में हुई है।


मृतक के पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र सुबह मनेर थाना के बांध के पास टहलने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने सूचना दी कि आपके पुत्र की हत्या कर शव बांध के पास फेंका हुआ है। उन्होंने कहा कि हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि बेटा मृत पड़ा हुआ था, जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि किसी ने हत्या कर मेरे पुत्र को वहां फेंक कर भाग गया है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस शव बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने गला एवं मुंह दबाकर एक व्यक्ति राजीव रंजन की हत्या की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे हुई है। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

