February 19, 2026

बक्सर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

बक्सर। बिहार के बक्सर में बीती रात औधोगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें पूर्व मुखिया की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घटना के बाद से तनाव को देखते हुए पुलिस मंझरिया गांव में कैम्प कर रही है। इस घटना में मंझरिया के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। पूर्व मुखिया के शरीर में 5-6 गोलियां लगी है। वही अन्य घायलों में पूर्व मुखिया के घर के सदस्य राजेश सिंह (उम्र 46) और अजय सिंह (उम्र 26) का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों के पैर और कमर में गोली लगी है। बहरहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

 

You may have missed