पालीगंज में जनता की सहायता में जुटे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, लोगों के लिए की 5 टैंकरों की निशुल्क व्यवस्था

पटना। पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में वर्षा नही होने के कारण भूमिगत जलस्तर में कमी हो गयी है। जिसके कारण अधिकांश गांवों में हैण्डपम्प ने पानी देना बंद कर दिया है। कुछ गांवों में मुख्यमंत्री के सात निश्चजय योजना के तहत नल जल योजना की शुरुआत नही हुई है। नहरों नालों, नदियों तथा तालाबो में पानी नही है। जिससे यहां के प्राणियों के साथ मानवों को भी जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि सरकार भी इस ओर ध्यान नही दे रही है। प्यास से तड़पती जनता हाथों में खाली बाल्टी लेकर कभी सड़को पर तो कभी कार्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। ऐसी हालत में पेयजल के लिए तड़पती जनता को देख पालीगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील यादव ने जनता की सहायता में जुट चुके है। उन्होंने अपनी ओर से 5 टैंकरों की ब्यवस्था कर सभी गांवों में निशुल्क पेयजल उपलब्ध करवा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार से इस सेवा की शुरुआत करवा दिया है। इस सम्बंध में शुक्रवार को जरखा गांव के लिए टैंकरों को रवाना करते हुए सुनील यादव ने कहा कि पेयजल सभी लोगो की आवश्यकता है। जितना हमसे बन सकेगा उतना जनता के हित व भलाई करूंगा।

 

 

You may have missed