सत्ता के अहंकार में हकीकत न भूले नीतीश, सुशील मोदी बोले- भाजपा के बदौलत लोकसभा में 2 से 16 सीट पर पहुची जदयू

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर CM नीतीश को आड़े हाथ लिया है। बता दे की लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के ओर से एक दूसरे लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में आह पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि जो 2014 में आये, वही 2024 में और शक्तिशाली होकर सत्ता में आयेंगे। सुशील मोदी ने CM नीतीश को आइना दीखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की बदौलत लोकसभा में JDU 2 से 16 सीट पर पहुँच गया। वरना राजद की तरह वह भी 2019 में सदन का मुंह न देख पाता। मोदी ने कहा सत्ता के अहंकार में नीतीश कुमार इस हकीकत को भुलाना चाहते हैं। नीतीश कुमार मुगालते में न रहें। मोदी ने आगे कहा कि जो 2014 और 2019 में आये, वही बिहार की सभी 40 सीटें जीत कर 2024 में भी केंद्र की सत्ता में और शक्तिशाली होकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के 3 उपचुनाव हुए, जिन में से 2 BJP जीती और मोकामा में 64 हजार वोट लाकर पार्टी ने RJD को कड़ी टक्कर दी। लालू प्रसाद के आगे घुटने टेकने के कारण जदयू का लव-कुश और अतिपिछड़ा जनाधार खिसक कर BJP के साथ आ चुका है। आगे मोदी ने कहा कि एक वर्ष में महागठबंधन के साथ न कोई बड़ा नेता जुड़ा, न कोई दल। बिहार में घमंडिया ‘इंडिया’ कमजोर हुआ, जबकि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के आने से NDA की ताकत बढी।

You may have missed