PATNA : बिहारी छात्रों को विदेशी शिक्षा पाना होगा आसान, AEBC का पहला सेंटर खुला
पटना। प्रारंभ से हीं बिहार शिक्षा और शिक्षण विस्तार का मुख्य केंद्र रहा है तथा यहां के छात्रों में विदेशी शिक्षा के अध्ययन के प्रति गहरी रूचि मानी जाती है। उनकी इसी रूचि को बढ़ावा देने हेतु छात्रों को एक विशेष मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से अभि एजुकेशन एंड बिजनेस कंसल्टेंट (एइबीसी) द्वारा राजधानी के पटना वन मॉल में अत्याधुनिक सुविधाओं सहित अपने पहले केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि गृह विभाग के विशेष सचिव विकास वैभव, आॅस्ट्रेलिया के पूर्व आयुक्त जीतेश अग्रवाल तथा विजय कुमार एवं अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान कार्यशाला का आयोजन कर बिहारी छात्रों को विदेशी शिक्षा एवं सफल शिक्षा उद्दमी बनने के लिए कई विशेषज्ञों ने चर्चा किया। कार्यशाला में उपस्थित विशषज्ञों ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ सीखने का एक बड़ा अवसर हो सकता है। वक्ताओं ने कहा कि यह उद्यम भी कमाई में मदद करेगा तथा मूल्यवान विदेशी मुद्रा हमारे बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी। यह सुनिश्चित करना है कि बिहार और पड़ोसी राज्यों के छात्रों को इसका अवसर मिले। जिन बिहारी छात्रों को विदेशों में पढ़ाई करने का सपना है वह एइबीसी से जुड़ कर विदेशी शिक्षा प्राप्त कर सकता है।


