PATNA : HAM ने लिया जननायक कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प

पटना। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल चंद्रा की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर का 98वां जयंती समारोह मनाई गई। इस मौके पर श्री चंद्रा ने कहा कि जननायक पिछड़ों और गरीबों के आवाज थे, वह सादगी के प्रतीक थे। उनके जैसे व्यक्तित्व वाले लोग दुर्लभ ही मिलते हैं। कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जननायक के पदचिन्हों पर चल कर हम गरीब और अति पिछड़ों के विकास के लिए के सपनों को पूरा कर पाएंगे।
वहीं पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार की सरकार में एक बार उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए जिस सादगी का दर्शन दिया, जो आने वाले युग युगांतर तक उदाहरण रहेगा। मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए भी अपने जीवन को सादा जीवन के रूप में निर्वहन किया। जननायक ने शोषित, पिछड़ों एवं निचले तबकों की भलाई के लिए सपना देखा था, हमारी पार्टी उनके सपनों को साकार करेगी।
जयंती समारोह में राजेश्वर मांझी, रंजीत चंद्रवंशी, विजय यादव, रामविलास प्रसाद, मुकेश चंद्रा, अविनाश कुमार, रघुवीर मोची, श्रवण कुमार, रविंद्र शास्त्री, गीता पासवान, सुनीता अशोक, पिंटू रजक, राजीव नयन, बलमा बिहारी, श्यामसुंदर शरण, बसंत कुमार गुप्ता, सलोनी कैसर, सुरैया अख्तर, शालिनी श्रीवास्तव, राजन राज आदि हम नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

You may have missed