PATNA : तारेगना स्टेशन पर सांसद रामकृपाल यादव ने नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज का किया उद्घाटन

पटना। राजधानी पटना के तारेगना स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया गया है। इससे कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। वही पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने शनिवार को तारेगना स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित 21 A स्पेशल लेवल क्रॉसिंग गेट के ऊपर नए कार्य का शुभारंभ किया है। लगभग 40 करोड़ की लागत से सड़क उपरिगामी पूल के रेलवे भाग का काम होने जा रहा है। वही इस पूल के निर्माण से पटना से अरवल, नौबतपुर तथा जहानाबाद होते हुए गया आने-जाने में आए दिन होने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। पटना सहित कई जिलों के लोगों को इससे फायदा पहुंचेगा। फुट ओवर ब्रिज के साथ ही तारेगना स्टेशन पर लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से 3.3 मीटर चौड़ी एक नवनिर्मित नये पैदल ऊपरगामी पूल का उद्घाटन भी किया गया है। वही उद्घाटन करने के दौरान सांसद ने अपने संबोधन में रेलवे द्वारा तारेगना स्टेशन पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रूपये लागत से किए जा रहे विकास कार्यों के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार को धन्यवाद दिया। वही इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक जयन्त कुमार चौधरी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहें।

You may have missed