February 11, 2026

आज की युवा पीढ़ी को गांधी जी के नक्शे कदम पर चलने की जरूरत

  • एडुक्लिफ ग्लोबल स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन

आरा। गांधी जयंती के अवसर पर एडुक्लिफ ग्लोबल स्कूल में गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता विद्यालय के निदेशक एनडी सिंह, अध्यक्ष हरेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विकास कुमार उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. अशोक सिंह कुशवाहा एवं बुचुल सिंह मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार गीत-संगीत, नृत्य, अभिनय एवं भाषण प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांध दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पथ पर चलने वाले सच्चे स्वतंत्रता सेनानी थे। आज की युवा पीढ़ी को उनके नक्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है। निदेशक एनडी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमारे देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। आज गांधी के वजह से ही हमारे देश को सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शक के रूप में देखा जाता है। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि जो बदलाव आप दूसरों में लाना चाहते हैं उसे पहले आपको अपने अंदर लाना चाहिए। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में शानदार नाटक “गांधी जिंदा हैं” का मंचन हुआ, जिसको अपने अभिनय से विद्यालय के छात्रों ने लोगों को गांधीवाद के महत्व को समझाया। प्रधानाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You may have missed