October 24, 2026

समस्तीपुर : गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, एक की मौत व एक की हालत गंभीर

समस्तीपुर । समस्तीपुर जिले में गंडक नदी में नहाने गए पांच बच्चे डूब गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड की है, जहां बिरौली घाट के पास गंडक नदी में नहा रहे पांच बच्चे डूब गए। बच्चों के नदी में डूबने पर शोर मचाने के बाद वहां आसपास मौजूद लोग दौड़ कर पहुंचे और उन्होंने नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जिंदगी बचा ली. जबकि इस हादसे में एक की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों मुताबिक एक और बच्चे को भी गंडक नदी से बाहर निकाला गया है. लेकिन वह फिलहाल बेहोश है. वह होश में नहीं आ रहा है। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गंडक नदी में नहाने गए सभी बच्चे समस्तीपुर की ठहरा पंचायत के बिरौली खुर्द के रहने वाले हैं।

 

You may have missed