पालीगंज में भूमि विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ें : लाठी-डंडे के साथ कई राउंड फायरिंग, 6 लोग घायल

पटना। राजधानी पटना के पालीगंज में इन दिनों अपराधिक वारदात चरम पर है। आए दिन हत्या, लूट व छिनतई के मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में आज पालीगंज अनुमंडल के नगर थाने के भेरहरिया इंग्लिश गांव में जमीन विवाद हो गया। इसको लेकर दो गुट आपस में भीड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इसके साथ ही एक पक्ष की ओर से एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग भी की गई। वही इस जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों की हालत नाजुक हैं। वही दोनों घायलों की पहचान अमरीक यादव के दो बेटे मंतोष कुमार और रंजीत कुमार के रूप में की गई है। दूसरी ओर जमकर हुई मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। वही आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वही घायल लोगों में बैजनाथ कुमार, रामेश्वर यादव, रेणु देवी, प्रिया कुमारी, जगरनाथ यादव और गिरजा यादव शामिल है। वही फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच कर रही है। वही पीड़ितों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। सोमवार की देर रात को भी उसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को लेकर घर पर पहुंचे और झगड़ा करने लगे। जब एक पक्ष के लोगों ने रोकने का प्रयास किया तब विपक्षी लाठी-डंडे से हमला कर दिए। दोनों तरफ से लाठियां जमकर चली। बात बढ़ता देख दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें मंतोष और रंजीत को गोली लग गई। वही इस घटना की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि फायरिंग में 2 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार की तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी। ऐसे सभी मामलों पर जांच की जा रही है।

You may have missed