February 20, 2026

बांका में जमीन विवाद में हुई फायरिंग और बमबाजी, जानिए क्या है पूरा मामला

बांका। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित चांदन थाना क्षेत्र के झींगा झाल के समीप एक जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को बदमाशों ने जमकर बमबाजी एवं गोलीबारी की। बमबाजी के दौरान बदमाशों ने दो ट्रैक्टर एवं चार बाइक में आग लगा दी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना पर देवघर एवं चांदन की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि झींगाजाल में एक जमीन की घेराबंदी एक पक्ष के द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश वहां आए एवं गोलीबारी और बमबारी शुरू कर दिया ।वइस दौरान वहां से लोग भाग गए। बदमाशों ने घटनास्थल पर खड़ी दो ट्रैक्टर एवं चार बाइक में आग लगा दी। घटना की सूचना पर मौके पर देवघर के एसडीपीओ, चांदन थाना की पुलिस, थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed