दिवाली में आतिशबाजी से लोगों को गर्मी का एहसास, प्रदूषण का स्तर बढ़ा, तापमान में लगातार गिरावट

पटना। बिहार समेत पूरे देश में 31 अक्टूबर 2024 को दीपों का त्योहार दिवाली मनाया गया। इस दौरान राजधानी समेत कई जिलों में जमकर आतिशबाजी हुई जिसके कारण लोगों को वायुमंडल में गर्मी का एहसास हुआ, हालांकि प्रदेश में ठंड में दस्तक दे दी है। बीते कुछ दिनों में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही दिवाली में जमकर आतिशबाजी के कारण एक बार फिर राजधानी पटना में प्रदूषण का लेवल अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया है कि पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहता है।दिवाली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, कई शहरों का एक्यूआई  स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्तर पर पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और पछुआ हवाओं के चलने से बिहार में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में सुबह के समय हल्के धुंध का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूरी तरह से सर्दी आने में अभी कुछ समय लगेगा। लेकिन पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहता है, लेकिन सुबह और शाम को ठंड का अहसास होता है। बिहार में दिवाली के साथ ही ठंड का आगमन हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, भागलपुर और बांका में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। राज्य में दिवाली के बाद ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी पटना समेत बिहार में सुबह के समय हल्के धुंध का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा, कोहरे का प्रकोप भी बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में बिहार में ठंड और बढ़ेगी। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और लोगों को ठंड का अधिक एहसास होगा। शाम होते ही हल्की-हल्की ठंडी का एहसास होने लगेगा।

You may have missed