August 11, 2026

पटनासिटी के तेल गोदाम के पास लगी भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक तेल गोदाम में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाडियां मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। पटना सिटी के मंगल तालाब के पास तेल गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि जिस समय गोदाम में आग लगी उस समय कोई भी कर्मी गोदाम के अंदर नहीं था। इस आगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची। हालांकि, तंग गलियों के कारण उसे भी काफी काठनाई उठानी पड़ी। लेकिन, इसके बाबजूद आग की लपटों ने आसपास के कई घरों को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि, रिफाइंड तेल के गोदाम में मंगलवार तड़के करीब सवा 5 बजे आग भड़की। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर से ही दिखने लगी। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

You may have missed