February 16, 2026

PATNA : बिहटा में किसान का अधजला शव मिलने से मची सनसनी, परिवार में पसरा मातम

पटना। बिहटा में नंदकिशोर उर्फ लोहा सिंह का शव बरामद हुआ है। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक का शव जमुनापुर पुल के पास अधजली हालत में मिला। मृतक की पहचान सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम कुमार राय के बेटे नंदकिशोर उर्फ लोहा सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर बिहटा पुलिस नहीं पहुंची तो परिजनों ने शव को उठाकर अपने घर ले गए। बताया जाता है कि नंदकिशोर सुबह घर से यह कहकर निकले कि खेत में जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लाने जा रहे हैं। वहीं शाम में जब नंदकिशोर के बेटे शंकर कुमार को शव मिलने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। वहां उसने देखा की अधजली हालत में पिता का शव पड़ा हुआ है। पिता को जिंदा मानकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को परिजनों ने घर में रख दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। इस पूरे मामले में प्रशिक्षु डीएसपी अनु कुमारी ने कहा है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed