बिहार को आर्थिक सहायता प्रदान करने में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है केन्द्र सरकार : राजेश सिन्हा

पटना। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान देने के मामले में बिहार के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। वही उन्होंने कहा कि पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफ़ारिशों के मुताबिक़ केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 केन्द्रीय बजट में राज्यों के राजस्व घाटे की पूर्ति के लिये कुल 86,201 करोड़ रुपये की राशि निर्गत करने का फ़ैसला लिया है। जिसमें आंध्र प्रदेश, केरल तथा असम सहित 13 बिहार से विकसित राज्यों को रखा गया। परन्तु बिहार को इसमें अभी तक शामिल नहीं किया गया है। वही सिन्हा नें कहा कि राजस्व घाटे वाले राज्यों को अभी तक कुल 57467 करोड़ की राशि निर्गत की जा चूकि है। परन्तु उसमें बिहार का नाम नहीं है। जबकि 2020-21 में कोरोना के प्रकोप के कारण बिहार भी राजस्व घाटा वाला राज्य था।

About Post Author

You may have missed