October 24, 2026

PATNA : फाइनेंसियल लिटरेसी और अन्य कौशल विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पटना। जे. डी. वीमेन्स कॉलेज पटना में मनोविज्ञान विभाग और आईसीआईसी के संयुक्त तत्वाधान मे फाइनेंसियल लिटरेसी और अन्य कौशल के विकास के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने सैलिंग स्किल्स, ऑफिस अड्मिनिस्ट्रेशन स्किल्स, प्रोफेशनल स्किल्स आदि के बारे में विस्तार से जाना। इस कार्यक्रम में बलवंत कुमार ने फाइनेंसियल लिटरेसी प्रोग्राम के तहत  सेविंग एकाउंट, करंट एकाउंट, फाइनेंस के बारे मे जागरूक किया। प्रणव कुमार ने बताया कि आईसीआईसी अकादमी द्वारा कार्यक्रम के तहत इन कोशलों का 3 महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण अकादमी द्वारा आशियाना रोड स्थित परीसर में नियमित रूप से दिया जाता हैं। इस कि जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. पूनम कुमारी ने देते हुये बताया है कि कोर्स पूरा करने के उपरांत ,प्रशिक्षण पाने वालों को बैंकिंग ,फंइन्सिल ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में प्लेसमेंट के लिए सहयोग दिया जाता हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ. ब्रजवाला के द्वारा किया गया। इस में कॉउन्सिल मेंबर ने अपना सहयोग दिया।

You may have missed