February 21, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट; चली कई राउंड गोलियां, चार घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में बुधवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल हो गए है। भूमि विवाद में दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग की भी जानकारी सामने आ रही है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामला खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना इलाके का बताया जा रहा है जहां एक गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस दौरान ही दोनों गुटों के बीच जमकर फायरिंग की भी जानकारी सामने आ रही है। इस घटना के एक पक्ष के तीन चचेरे भाई घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। वही एक पक्ष की ओर से बताया गया कि शंभू कुमार, रणवीर कुमार और राम नरेश कुमार आज अपने फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर पहुंचे थे तभी दूसरी पक्ष के लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। वहीँ गोलीबारी में एक शख्स जिसका नाम रणवीर कुमार है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल शख्स को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may have missed