जहानाबाद में बाइक सवारों के विवाद में जमकर रोड़ेबाजी; खूब चले ईट-पत्थर, 2 लोग घायल

बिहार। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार में दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें 2 लोग घायल भी हो गए हैं। रविवार की शाम सरैया पर गांव के कुछ लोग मखदुमपुर बाजार आए थे। तभी दो बाइक सवार आपस में मामूली रूप से टकरा गए। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद सरैया पर युवक रात्रि को घर चले गए और दोपहर को मखदुमपुर बाजार पहुंचे और विकास कुमार एवं उसके साथियों को मारपीट करने लगे। इस घटना के बाद उसके परिजनों ने गांव से आए युवक पर रोड़े बाजी शुरू कर दी। गांव के युवक भी रोड़ेबाजी करने लगे।

इसके बाद थोड़ी देर के लिए नवाबगंज मखदुमपुर सड़क रंग क्षेत्र में तब्दील हो गया। इस घटना में कई वाहन के शीशे भी टूट गए। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि कुछ लोगों में मामूली विवाद हुआ जिसमें रोडे बाजी हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो लोग ही इसमें दोषी पाए जाएंगे उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विकास कुमार नामक दुकानदार की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे लिखित आवेदन लेकर उपद्रव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed