February 25, 2026

औरंगाबाद में दो गुटों में हुई मारपीट, मामला शांत कराने गए दरोगा को युवकों ने पीटा, 5 गिरफ्तार

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद के जम्होर में कार्तिक मेला में दारोगा की पिटाई का वीडियो कैर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बिहार के औरंगाबाद के जम्होर में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले का है। जहां एक पुलिस की बेवजह पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल होरहा है। युवको का एक समूह दारोगा जी की पिटाई की हैं, हालांकि अमृतवर्षा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो में पीटता दिख रहा पुलिसकर्मी दारोगा प्रभु क़ुमार हैं, जो जम्होर थाना में पदस्थापित है। बता दें दारोगा जी की जम्होर के कार्तिक पूर्णिमा मेले में दो पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी लगी थी। मेले में एक युवती पर फब्ती कसे जाने को लेकर युवको का दो गुट आपस में झगड़ा कर रहा था। झगड़े को शांत कराने की दारोगा जी ने कोशिश की लेकिन युवक नही माने। इसके बाद दारोगा जी ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसके बाद युवको का एक ग्रुप उल्टे दारोगा जी से ही भिड़ गया और उन्हे ही बुरी तरह पीट डाला।

तभी बेचारे दारोगा जी को अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ भाग कर जान बचानी पड़ी। दारोगा की पिटाई की सूचना पर जम्होर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवकों को जमकर पीटा। जिसके बाद घटना से सभी युवक भाग खड़े हुए। इस घटना को लेकर औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट करने वाले अधिकतर युवकों की पहचान करते हुए जम्होर थाने में 14 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर 5 को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्त शीघ्र ही गिरफ्तार हो जाएंगे।

You may have missed