फतुहा : लॉकडाउन तोड़ने वालों की जमकर क्लास, पत्नी की कसम खाकर दुकानदारों ने ली शपथ

file photo

फतुहा। गुरुवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी फतुहा प्रखंड में भारी संख्या में पुलिस सड़क पर उतरी और लॉकडाउन के नियम को तोड़ने वालों की जमकर क्लास ली। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटी। अनावश्यक रुप से सड़क पर चल रहे वाहनों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की तथा उन्हें दंडित कर जुर्माना वसूला।
गुरुवार को गोविंदपुर बाजार में कुछ दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन कर चोरी-छिपे दुकान चलाने में मशगूल थे। जानकारी होते ही पुलिस गोविंदपुर बाजार पहुंची और दुकानदारों की जमकर क्लास ली। पुलिस ने दो दुकानदारों को उसके दुकान के पास ही उठक-बैठक करायी। दो दुकानदारों के उठक-बैठक देख अन्य दुकानदार भी सहमे और पुलिस के समक्ष पत्नी की कसम खाकर लॉकडाउन न तोड़े जाने की शपथ ली। स्टेशन रोड व पुरानी चौक में भी पुलिस ने दुकानदारों को हड़काया। दूसरी तरफ नदी थाना पुलिस भी कच्ची दरगाह बाजार में लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आयी।

You may have missed