पालीगंज में भाजपा की ओर से किया गया अभिनन्दन समारोह का आयोजन

पटना,पालीगंज। बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के धरहरा गांव स्थित पमपम मैरेज हॉल में भाजपा की ओर से अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। वही इस समारोह का उद्घाटन वंदे मातरम गीत से किया गया। वही समारोह की अध्यक्षता पटना जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार व संचालन भाजपा के पालीगंज विधानसभा संयोजक बिनोद शर्मा ने किया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद BJP के तिरहुत प्रमंडल के नव नियुक्त क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष शर्मा को मोमेंटो व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। साथ ही मंच पर मौजूद भाजपा के कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह, पंचायती राज जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला महामंत्री रवि कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा, दिव्या गुंजन, मधुबाला शर्मा, राजकिशोर शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र तथा पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पटना जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा किसी जाति की पार्टी नही है, बल्कि कार्यकर्ताओ की पार्टी है। वही आशुतोष शर्मा ने कहा कि पार्टी में कोई कार्यकर्ता बड़ा नही होता है बल्कि दायित्व बड़ी होती है। मेरे जिला के दायित्व को देखते हुए मुझे उससे बड़ी जिम्मेदारी आरती की ओर से दी गयी है। मैं प्रयास करूंगा कि जिस तरह जिला के दायित्व का निष्ठापूर्वक निभाया हूँ, उसी तरह इस दायित्व को निभाकर पार्टी के विश्वास को कायम रखूं। वही इस मौके पर नीरज तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा, जीत कुमार, संदीप गुप्ता, नारायण शर्मा, शाहीजी, मिठू कुमार, कुंदन कुमार, सिंधु शर्मा, बिरेन्द्र शर्मा, अखिलेश कुमार, सूर्यमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, अविनाश उपाध्याय व संजय यादव सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed