राजधानी पटना में होने लगा ठंड का एहसास, लगातार गिर रहा तापमान, बदलते मौसम से रहे सावधान

पटना, बिहार। बिहार की राजधानी पटना में अब लोगों को ठंड का अहसास होने लगा हैं। बता दे की अब पटना में सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, देश के पहाड़ी हिस्सों जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही बर्फबारी होने से बिहार में भी असर दिख रहा है। दिन से लेकर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हवा के कारण मौसम आने वाले दिनों में ऐसे ही ठंड होता जाएगा। वैसे में इस बदलते मौसम में लोगों में सर्दी-जुकाम की काफी समस्या देखी जा रही हैं जिसके बाद डॉक्टर लोगो से इस मौसम में सावधानी रखने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड सहित अन्य राज्यों में मौसम पूरी तरह से शुष्क है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हवाओं का प्रवाह बगैर किसी अवरोध के सभी क्षेत्रों में सामान रुप से हो रहा है। हवा की रफ्तार में तीव्रता के साथ ठंड और नमी भी शामिल है। इन मौसमी कारणों के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा लेकिन खेत, नदी के किनारे, मैदानी क्षेत्रों में हल्का धुंध छाया रहेगा। धूप होगी आसमान भी लगभग साफ हो जाएगा। बता दे कि बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

About Post Author

You may have missed