September 20, 2026

फतुहा में अंजुमन बज्मे निकाह ने कराया गरीब कन्या का निकाह

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित सबलपुर में सोमवार को अंजुमन बज्मे निकाहे संस्था द्वारा एक गरीब कन्या की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। इस दौरान शादी समारोह का सारा खर्च संस्था द्वारा किया गया। इस संबंध में बताया गया कि पेशे से टेंपो चालक मोहम्मद इस्लाम की पुत्री निशा इस्लाम का निकाह संस्था द्वारा छपरा जिले के पहलेजा गांव निवासी मोहम्मद लालू के पुत्र मोहम्मद मुश्ताक से की गयी। मौके पर संस्था के सचिव इमरान नुल होदा ने बताया कि अगले वर्ष से संस्था की ओर से गरीब कन्याओं का सामूहिक निकाह कराया जायेगा। इस अवसर नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिये नदी थाना के प्रभारी सकेंद्र कुमार बिंद के साथ संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद नाजिब कासिम, मोहम्मद शनाउल हक, मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद शहजाद सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

You may have missed