November 17, 2025

फतुहा का गंगा घाट सुसाइड प्वाइंट बना!, वृद्ध दंपति विषपान कर गंगा में लगायी छलांग, बची जान

फतुहा। इन दिनों फतुहा का गंगा घाट दूसरे जिले से आने वालों के लिए सुसाइड प्वाइंट बना हुआ है। ऐसे कई वाक्या हुए हैं, जहां दूसरे जिले के लोग घरेलू परेशानियों से उबकर फतुहा के गंगा घाट पर पहुंच जाते हैं और सुसाइड करने की कोशिश करते हैं। यह अलग बात है कि स्थानीय लोगों की उपस्थिति के कारण उनकी जान किसी भी तरह बच जाती है। ऐसा ही एक वाक्या मंगलवार को स्थानीय मस्ताना घाट पर देखने को मिला है। एक वृद्ध दंपति विषपान कर गंगा में आत्महत्या करने के उद्देश्य से गंगा में छलांग लगा दी। यह तो संयोग था कि वृद्ध महिला मस्ताना घाट के आगे किनारे लग गयी तथा वृद्ध मस्ताना घाट पर ही गंगा किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घंटों प्राथमिक उपचार के बाद जब वृद्ध दंपति के हालात में सुधार नहीं हुआ तो उन दोनों को पटना के लिए रेफर कर दिया गया। वृद्ध दंपति की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी 60 वर्षीय छोटे यादव तथा उसकी पत्नी कल्पित देवी के रुप में हुई है।
आशंका जताई जाती है कि घरेलू कलह से उबकर हीं वृद्ध दंपति ने इहलील समाप्त करने का निर्णय लिया होगा। एएसआई विनोद ठाकुर ने बताया कि होश आने के बाद ही वृद्ध दंपति के द्वारा उठाए गए कदम की खुलासा हो पाएगी।

You may have missed