February 21, 2026

नवादा में प्रेम विवाह पर पिता बना जान का दुश्मन, लड़की ने जारी किया विडियो, प्रसाशन से मांगी सुरक्षा

नवादा। एक बेटी को सबसे ज्यादा सुरक्षा का भरोसा अपने पिता से होता है लेकिन नवादा में एक पिता अपनी बेटी की जान का दुश्मन बन गया है। दरअसल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कौवाकोल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में लड़की कह रही है कि मेरा नाम जानवी है। मैंने नवादा कोर्ट से कागज बनाकर जिले के ही सोमनाथ मंदिर में प्रेम विवाह किया है। मेरे पास कोर्ट का भी कागज है। लेकिन फिर भी मेरे पिता द्वारा मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ लड़की ने इस वीडियो के जरिए प्रशासन से अपील की है कि उसके और उसके पति की जान को खतरा है, उसकी सुरक्षा की जाएं।

बता दें कि कदहर गांव के रहने वाले अविनाश चंद्र की पुत्री जानवी राज ने बलराजी गांव के रहने वाले महेंद्र प्रसाद के पुत्र रोहित राज से 17 दिसंबर को कोर्ट से कागज बनाकर मंदिर में लव मैरिज किया है। जानवी राज द्वारा लव मैरिज करने के दो दिन बाद यानि 19 दिसंबर को उसके पिता द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। पिता द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अगले दिन यानि 20 दिसंबर को लड़की ने 29 सेकंड का वीडियो बनाया और अपनी अपनी पूरी प्रेम कहानी बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाईं है। इस वायरल वीडियो में लड़की साफ साफ कह रही है कि मैं रोहित के साथ ही रहना चाहती हूं, लेकिन मेरे पिता द्वारा मुझे और मेरे पति को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

You may have missed