बांका बस और बाइक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, 17 लोग घायल

बांका। बिहार के बांका जिले में तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर गई। जिससे बस में सवार 17 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिसमें 5 की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में पुलिस पहुच चुकी है। हादसा इतना भीषण था बस के सामने बैठे यात्री शीशा तोड़ते हुए बाहर सड़क पर फेंका गए। दुर्घटना गुरुवार को रजौन थाना क्षेत्र के भागलपुर हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग स्थित धौनी रेलवे स्टेशन मोड़ के पास की है। हादसे में बस और बाइक दोनों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसा करीब 10 बजे की है। हादसे के वक्त शिव शक्ति बस में सवार होकर बैंक और स्वास्थ्य कर्मी सभी अपने ड्यूटी के लिए जा रहे थे। सभी की गंभीर स्थिति रहने के कारण अभी नाम का पता नहीं चल पाया है। घायलों में स्वास्थ्य कर्मी में मेनका कुमारी और वंदना कुमारी सहित 17 लोग शामिल है। हादसे में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वही हादसे के बाद अस्पताल में एंबुलेंस और बेड भी कम पर गए है। अस्पताल प्रशासन को बाराहाट और धोरैया से अभी एंबुलेंस मांगनी पड़ रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि भागलपुर की ओर से शिव शक्ति बस तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी क्रम में पुनसिया की ओर से बाइक भी तेज रफ्तार में धौनी मोड़ के गली के अंदर घुस रहा था। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें बाइक बस के अंदर घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बस भी अनियंत्रित होकर उक्त जगह स्थित पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए उक्त जगह बस फंस गया। घटना की सूचना के बाद को मोइनुद्दीन एवं थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
