प्रदेश में सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, सेब की खेती के लिए किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत का अनुदान

बिहार। बिहार में सेब की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने एक बड़ी पहल की है। जानकारी के अनुसार बिहार के गर्म जलवायु में भी वैज्ञानिकों ने सेब की कुछ ऐसी प्रजातियां विकसित की हैं, जो बिहार में भी सेब की खेती के लिए पर्याप्त है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी बड़ा ऐलान करते हुए यह घोषणा की है कि राज्य सरकार बिहार में सेब की खेती करने वाले को 50% तक अनुदान देगी। यह अनुदान की राशि 2.5 लाख रुपए तक होगी। बताया जा रहा है कि लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसके खेती की शुरुआत की जाएगी। 10 हेक्टेयर रकबा में कृषि विभाग और 10 हेक्टेयर पर इसमें रुचि रखने वाले किसानो द्वारा इसकी बागवानी की जायेगी। वही एक हेक्टेयर भूमि पर सेब की खेती करने के लिए 1.5 लाख की लागत का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह जिला है सेब के खेती के लिए अनुकूल

इस विशेष योजना के लिए बिहार के वैशाली, बेगूसराय, औरंगाबाद तथा भागलपुर जिलों का चयन किया गया है। यहां का मौसम सेब की खेती के लिए प्रयुक्त माना जा रहा है। जिसके बाद कृषि विभाग सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस द्वारा देसरी में 10 हेक्टेयर में सेब पैदा किया जाएगा। सेब की खेती यहां अक्टूबर से फरवरी के मध्य तक करवाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों को प्रति हेक्टेयर पर ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे। पहली किस्त में अनुदान का 60 फीसदी दिया जाएगा। बाकी बचे अनुदान दो समान किस्तों में दिए जाएंगे। समस्तीपुर जिला कृषि पदाधिकारी विकाश कुमार ने बताया कि सरकार ने सेब, स्ट्राबेरी और ड्रैगन फ्रूट को इस बार से हॉर्टिकल्चर में शामिल कर दिया हैं। किसान 50 प्रतिशत अनुदान के साथ इसकी खेती को शुरू करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

About Post Author

You may have missed