February 21, 2026

बिहटा में मेगा औद्योगिक पार्क से प्रभावित किसानों ने निकाला कैंडल मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

पटना। बिहटा में मेगा औद्योगिक पार्क प्रभावित किसान का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। पांचवे दिन गुरुवार की शाम मेगा औद्योगिक पार्क प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ो किसानो ने अमहरा राजेन्द्र पुस्तकालय से कैंडल मार्च निकाल गोबर्धन बाबा पर पंहुचा।  जंहा किसानों ने अपने पूर्वजो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजित सभा मे भाजपा नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानो ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण के समय केंद्र सरकार सूबे की सरकार में शामिल थी।लेकिन क्या कारण हुआ कि भाजपा किसानों का हमदर्द समझने वाली पार्टी आज किसानो को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहे है।

इस मौक़े पर मौजूद किसान त्रियम्बक राज,अरुण कुमार,रवि उर्फ शेर सिंह ,सत्यानंद टूल्लु,राजकिशोर सिंह,मोहन कुमार,अशोक सिंह आदि किसानों ने कहा कि देश की सम्पूर्ण विधि व्यवस्था किसानों से शुरू होती है।लेकिन किसान के नाम पर विश्व मे दम भड़ने वाला राजनेता आज हाशिये पर है।देश एवं राज्य की विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली किसान त्राहिमाम कर  रही है लेकिन राजनेता को कान में जूं तक नही रेंग रही है।किसानों ने कहा कि मेगा औधोगिक पार्क योजना के तहत की गई भूमि का अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को जबतक कानून संगत मुआवजा नहीं मिलता है आर पार की लड़ाई के लिए किसान तैयार हो गए है। हम जान देंगे लेकिन बिना मुआवजा लिये सरकार को चैन से बैठने नही देंगे।

You may have missed