September 16, 2025

शेखपुरा में सोए किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने कनपटी और कंधे में मारी गोली

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले मंगलवार की रात बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला जिले के सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी के कुसुंभा गांव की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय अशोक यादव के रूप में की गई है। अपराधियों ने किसान की कनपटी और कंधे में गोली मारी है। परिवारवालों को सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने किसान को लहुलूहान पाया। परिवारवालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की छानबीन में कंधा और कनपटी में दो गोली लगी हुई मिली। परिवार के लोगों ने बताया कि रात में घर से थोड़ी दूरी पर मवेशियों के रखने की जगह बथान पर वे सोने के लिए चले गए। सुबह में जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उनको मृत पाया। घटना का बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हत्या से नाराज ग्रामीणों के द्वारा शेखपुरा, शेखोपुरसराय, शाहपुर रोड को जाम कर दिया गया है। आक्रोशित लोग अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हंगाने की सूचना मिलने के बाद सदर थाना से इंस्पेक्टर एवं ओपी पुलिस मौके पर पहुंचे है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You may have missed