October 29, 2025

PATNA : किसान समागन कार्यक्रम में खराब खाना मिलने से किसान नाराज, कहा- ऐसा खाना तो हम अपने जानवरों को भी नहीं खिलाते

पटना। बिहार के चौथे कृषि रोड मैप को अंतिम रूप में देने के लिए CM नीतीश आज किसानों के साथ संवाद किया। राजधानी पटना के बापू सभागार में इसके लिए 4700 किसानों को आमंत्रित किया गया था। जब पहले हाफ का कार्यक्रम खत्म हुआ और सभी किसान दोपहर 2 बजे लांच के समय खाना खाने गए। लेकिन इसी बीच लंच ब्रेक के दौरान जहां किसानों को खाना वितरित किया जा रहा था। वहां पर हंगामा खड़ा हो गया। बता दे की किसान खाने की गुणवत्ता को लेकर हंगामा करने लगे। यही नहीं खाने के पैकेट को अधिकारियों के सामने ही फेंक दिए। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार सड़ा हुआ खाना खिला रही है। यह पर बुला कर लोगों का अपमान किया जा रहा है। वही हंगामा को बढ़ते देख पटना DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने हालात को संभाला और किसानों को शांत करवाया।
खाने से आ रही थी बदबू
वही बिंद से आई हुई मंजू देवी ने बताया की बहुत जगह गए है ऐसा खाना कही नही मिला है। उन्होंने आगे बताया कि खाना में दाल खट्टा है। सब्जी खट्टा है। चावल भी खराब है। आगे उन्होंने कहा कि यहां पर इंतजाम सबसे बढ़िया किया गया था। लेकिन खाना सबसे खराब मिला है। वही बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने अपने संबोधन के दौरान मंच पर से कहा कि किसी भी कार्यक्रम में पूरा ऊपर नीचे होता है। गलतियां सबसे होती है। अगर आप लोगों को खाना खराब मिला है। तो हम लोग दोबारा खाना बनवा रहे हैं। उसे खाकर ही आप लोग जाएंगे। और जिन भी अधिकारियों के द्वारा यह गलती की गई है उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार ऐसा पहला राज्य है जहां किसानों को एक जगह बुला कर उनसे सुझाव दिया जाता है। ऐसा किसी अन्य राज्य में नही होता है। मैं इसके लिए CM नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को धन्यवाद देता हूं।
4700 किसान रहे कार्यक्रम में मौजूद
अभी तक 3 कृषि रोड मैप में जो उपलब्धियां हुई है उसके बारे में भी चर्चा किया गया। इस कृषि रोड मैप में 12 विभागों को जोड़ा गया है। इन विभागों की उपलब्धियां को भी आज बापू सभागार में प्रदर्शित किया गया। इन विभागों में कृषि और पशुपालन विभाग के साथ-साथ खाद्य आपूर्ति, राजस्व एवं भूमि सुधार, ग्रामीण कार्य, ऊजा और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सहकारिता, उद्योग,गन्ना उद्योग, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, शामिल हैं।

You may have missed