February 19, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी का परिवार सड़क हादसे का शिकार, मैसूर जाने के क्रम में हुआ हादसा

  • हादसे के समय कार में प्रह्लाद मोदी का बेटा, बहू और उनकी पत्नी थे मौजूद, सभी को आई मामूली चोट

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार को परिवार सहित एक सड़क हादसे की चपेट में आ गए। यह हादसा कर्नाटक के मैसूर में हुआ। हादसे के समय उनके साथ कार में उनका बेटा, बहू और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में उनके बेटे और बहू को मामूली चोटें आई हैं और दोनों सामान्यरूप से घायल हुए हैं। यह हादसा तब हुआ जब दो कार आपस में टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। गनीमत थी हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद प्रह्लाद मोदी के परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

You may have missed