PATNA : मानदेय बढ़ाए जाने पर टोला सेवक, तालिमि मरकस व विकास मित्रों ने जताया खुशी
पटना,पालीगंज। शनिवार को स्थानीय बाजार में प्रखंड क्षेत्र के टोला सेवको, तालीमी मरकज व विकास मित्रों ने अपने मानदेय बढ़ाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री की तस्वीर पर रंग अबीर लगा मिठाई खिला कर अपनी खुशियों का इजहार किया। मिली जानकारी के अनुसार, पालीगंज प्रखंड में टोला शिक्षक, तालीमी मरकज और विकास मित्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पीछले दिनों लगभग दोगुने मानदेय बढ़ाने के बाद शनिवार को पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित निजी संस्थान में एक कार्यक्रम का आयोजन कर खुशी जताया। वही मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि महादलित आयोग के सदस्य पूर्व विधायक अरुण मांझी के मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर पर रंग-गुलाल लगाने के बाद उन्हें मिठाई खिलाया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अपनी खुशी इजहार कर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए हार्दिक धन्यवाद दिया। वही, अरुण मांझी ने सभी उपस्थित टोला शिक्षकों, तालीमी मरकज एवं विकास मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दुरदुर्शी सोच का ही यह परिणाम है कि समाज के सबसे निचले तबके का प्रितिधित्व करने वाले और समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले दलित, महादलित, पिछड़ा व अति पिछड़ा जैसे वर्ग की लोगों की उत्थान के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। आज उसी का परिणाम समाने आते हुए दिखाई दे रहा है। आप सभी को पहले 11 हजार मानदेय मिलता था उसको बढ़ाकर आज दुगुना कर दिया। यह मुख्यमंत्री की दुरदूर्शी सोच का ही सकारत्मक परिणाम है। वे हमेशा बिहार की विकास की समजिक समरसता के साथ न्याय के साथ विकास कि सोच को आगे बढ़ाते हुए बिहार की विकास निरंतर कर रहे हैं। पिछले 18 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार हर क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास करते हुए आज बिहार की पहचान देश के अन्य राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लायक बना दिया है। वही महादलित आयोग के सदस्य पूर्व विधायक अरुण मांझी को सभी टोला सेवको, तालीमी मरकज, एवं विकास मित्रों ने बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया। वही इस मौके पर JDU के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, हेमंत पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मिथलेश कुमार, राजेश कुमार, सहित बड़े पैमाने पर पुरुष एवं महिला टोला शिक्षक, तालीमी मरकज एवं विकास मित्र मौजूद थे।


