January 30, 2026

गुरु के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है ‘गुरु पूर्णिमा’ : रेणु देवी

पटना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वेदव्यास जी को नमन करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा भगवान विष्णु के अवतार कृष्णद्वैपायन व्यास के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का दिन है। व्यास जी ने ही चारों वेदों को संकलित किया, अठारहों पुराण तथा ब्रह्मसूत्र आदि कई अमूल्य ग्रंथों की रचना की। उन्होंने कहा कि आज व्यास जी की जयंती पर हर गुरु की पूजा व्यास जी के रूप में ही की जाती है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे पूर्णिमा का चंद्र पूर्ण चंद्र होता है, उसी तरह गुरु शिष्य के अंत:करण में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर उसे पूर्णत्व की ओर ले जाते हैं।
रेणु देवी ने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर रखा गया है क्योंकि गुरु के दिए ज्ञान के प्रकाश में ही शिष्य भगवान से साक्षात्कार कर अपने जीवन को सफल बना पाता है। गुरु कृपा के अभाव में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है और प्रकाश की ओर ले जाने वाला ही गुरु तत्व है।

You may have missed