February 22, 2026

छत पर सोना पड़ा महंगा : घर का दरवाजा तोड़ लाखों की सामान चोरी, मामला दर्ज

file photo

पालीगंज। गर्मी से राहत पाने के लिए घर के छत पर सोना एक परिवार को महंगा पवड़ गया। बुधवार की रात पालीगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में घर के दरवाजे को तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पालीगंज थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी बिहारी कुमार बुधवार की रात गर्मी से राहत के लिए अपने के परिवार के साथ घर के छत पर सो गया। जब सुबह वह सोकर छत से नीचे उतरा तो पाया कि घर के आंगन में सामान बिखरा पड़ा है एवं घर का मुख्य दरवाजा खुला है। यह देख कमरे की तलाशी लिया तो देखा की कमरे में रखा आलमीरा भी खुला है। वहीं उन्होंने पाया कि आलमीरा में रखे नगद राशि व सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान गायब है। वहीं उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। यह देख पीड़ित थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may have missed