September 16, 2025

23 जून को हो सकता हैं नीतीश कैबिनेट का विस्तार; नए चेहरों को मिलेगी जगह, कांग्रेस की टिकी निगाहें

पटना। बिहार की राजनीति में संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे के बाद यह तय हो चुका है कि अब बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होगा। वैसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पटना में विपक्षी एकता की महा बैठक से पहले 23 जून को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट को भरने के साथ-साथ अन्य कई लोगों को मंत्री बनाए जाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक इस बार नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में कुछ नये चेहरों को जगह मिल सकती है। आपको बता दें कि पहले ही आरजेडी कोटा से दो मंत्रियों ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह और कार्तिक कुमार ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद आज यानी मंगलवार को ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन का इस्तीफा हुआ लिहाजा नीतीश कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कहा जा रहा है कि संतोष सुमन की जगह किसी दलित चेहरे को नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार पर कांग्रेस की टिकी निगाहें
वही इस कैबिनेट विस्तार पर सबसे ज्यादा नजर बिहार कांग्रेस की होगी। बिहार कांग्रेस शुरू से ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संख्या के आधार पर चार मंत्रियों की मांग करता रहा है लेकिन तेजस्वी यादव ने उनकी मांग को खारिज करते हुए कहा था कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि शपथ ग्रहण के समय कांग्रेस के दो मंत्री बनेंगे और कैबिनेट विस्तार के समय कांग्रेस से किसी एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। वैसे अब कांग्रेस की तरफ से भी एक चेहरे को नीतीश कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी संख्या के आधार पर कम से कम 2 लोगों को मंत्री बनाने की मांग मुख्यमंत्री से कर चुके हैं वैसे मैं अब देखना होगा कि कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को कितने मंत्री दिए जाते हैं।

You may have missed