January 26, 2026

विश्व टी.बी. दिवस पर डॉ. अमिताभ ने कहा- देश में हर साल टी.बी. से दो लाख लोगों की मौत

पटना। विश्व टी.बी. (ट्यूबरक्युलोसिस) दिवस के मौके पर एशियन सिटी हॉस्पिटल, पटना के डॉ. अमिताभ बांका ने कहा कि भारत में एक अनुमान के अनुसार करीब दो लाख लोगों की मौत प्रति वर्ष टी.बी. से हो जाती है, इसलिए यह बीमारी देश के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है। विश्व में टी.बी. के कुल मरीजों में से एक तिहाई मरीज भारत में पाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि केन्द्र सरकार यक्ष्मा उन्मूलन के लिए जोरशोर से कार्यक्रम चला रही है। इसमें टी.बी. की जांच से लेकर इलाज तक मुफ्त में किया जाता है। इस बीमारी के लक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि लगातार बुखार रहना, तीन हफ्तों से अधिक समय तक खांसी का रहना, बलगम में खून आना, वजन का घटना, रात में पसीना चलना इसके आम लक्षण माने गये हैं। यह बीमारी शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकती है, लेकिन 30 फीसदी मामले में लंग्स प्रभावित होती है।
डॉ. अमिताभ ने कहा कि यह बीमारी संक्रमित मरीज के खांसने, छीकने तथा बात करने से फैलती है, इसलिए टी.बी. के मरीजों को मास्क लगा के रहना चाहिए। इस बीमारी से बचाव के बारे में उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की जरूरत होती है। इसके लिए संतुलित स्वास्थ्यकारी आहार लेने की जरूरत है। इनमें अंडा, मछली, दाल, हरी साग-सब्जियां शामिल रहनी चाहिए।

You may have missed