गोपालगंज : एथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग; मजदूर सुरक्षित, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम पाया काबू
गोपालगंज। बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एथेनॉल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। वही इस अगलगी की घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वही प्रबंधन के लोगों द्वारा घटना की जानकारी दमकल टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमक दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वही यह पूरी अगलगी की घटना राजापट्टी कोठी बाजार स्थित एथेनॉल फैक्ट्री की है। बता दे कि हर दिन की तरह शनिवार को भी एथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, तभी कूलिंग यूनिट के अंडर कंस्ट्रक्शन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, फैक्ट्री में काम कर रहे है कर्मियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमक दल और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तबतक लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


