अररिया में एसटीएफ और अपराधियों में मुठभेड़, मारा गया कुख्यात अपराधी चुनमुन झा
अररिया। बिहार के अररिया में मुठभेड़ हुई है। जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधकर्मी चुनमुन झा को गोली लगी है। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 5 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं। सभी को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार सुबह अररिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। जिसके बाद जिला पुलिस और एसटीएफ ने दबिश की। एसटीएफ को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली से एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा। हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद अररिया रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के 5 जवान भी घायल हुए हैं। सभी को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अररिया एसपी ने कहा कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है, वह कई मामलों में आरोपी रहा है। हालांकि इलाज के दौरान चुनमुन झा की मौत हो गई है। अररिया सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ। प्रदीप कुमार ने कहा कि एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जिस अपराधी को अस्पताल लेकर आई थी, उसकी मौत हो चुकी है। कितनी गोली लगने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इंट्री पॉइंट 6-7 मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में थलहा नहर के पास कुख्यात अपराधी चुनमुन झा घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 5 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं। आज तड़के सुबह एसटीएफ विशेष कार्य बल को इनफॉर्मेशन था, उसी सूचना पर छापेमारी की गई। उसी दौरान दो अपराधी भागने लगे। उन्हें रोकने की बार-बार कोशिश की गई लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी। आत्मरक्षा में एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जिसमें एक को गोली लगी है। हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा है। हमारे एसटीएफ के भी तीन जवान घायल हुए हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया चुनमुन झा असल में कोसी और सीमांचल का कुख्यात अपराधी था। पूर्णिया और आरा स्थित तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी वह आरोपी थी। इसके अलावे भी कई मामलों में उसकी तलाश थी। एसटीएफ ने अररिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। उसके सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोली लगी थी। बाद में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


