बेगूसराय में 26 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, 100 से अधिक बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। रोजगार कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियों में काम दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर श्रम संसाधन विभाग द्वारा बेगूसराय जिला नियोजनालय में 26 दिसंबर को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक लगने वाले इस जॉब कैंप में 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार भाग ले सकते हैं, जहां कि इच्छुक अभ्यर्थी नियोजक से दिए जाने वाले काम के संबंध में जानकारी लेकर आवेदन और बायोडाटा जमा करेंगे। इस जॉब कैंप में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना हर हाल में अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने बताया निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनी वेलस्पॉन इंडिया लिमिटेड श द्वारा ट्रेनिंग ऑपरेटर के पोस्ट पर आठवीं पास से लेकर आईटीआई तक के एक सौ बेरोजगारों को चयन कर गुजरात में काम करने का मौका मिलेगा। यह जॉब कैंप 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार के लिए है। चयनित को 12500 से लेकर 15500 वेतन के साथ रहने और खाने की भी सुविधा मिलेगा।


